फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tribute to the innocent , the curse Slayer

पाकिस्तान में मारे गए मासूमों को श्रद्धांजलि, कातिलों को दी बद्दुआ

Wed, 17 Dec 2014 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 17 Dec 2014 10:44 PM IST
विज्ञापन
Tribute to the innocent , the curse Slayer

पकिस्तान के पेशावर में स्कूली बच्चों का कत्लेआम करने वालों को यहां मासूमों और अन्य लोगों ने जमकर कोसा। दरिंदों के हाथों मारे गए बेगुनाह बच्चों को स्कूल-कॉलेजों, बार एसोसिएशन, राजनीतिक दलों आदि ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


बुधवार को अधिकांश स्कूल-कॉलेजों में छात्र-छात्राओं और बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर पेशावर में मारे गए बच्चों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं के साथ टीचर्स ने भी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


प्रिसिंपल उर्मिला देवी शरीक रहीं। उधर, स्वराज शिक्षा सदन के बच्चों ने कैंडील जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्य डॉ.रविशशि सहित भानु मिश्र, रिचा श्रीवास्तव, प्रिया सिंह, रश्मी मिश्रा, अकीला खातून और प्रबंधक कैप्टन सूर्य प्रकाश मिश्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अधिवक्ता संघ ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि के साथ आतंकवादियों की कड़ी निंदा की। अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि आतंकियों ने पूरी मानवता को शर्मसार कर दिया है। सचिव जयराज सिंह ने कहा कि यह अपराध अक्षम्य है। बाबू मनमोहन सिंह, रामकृष्ण त्रिपाठी, अशोक दीक्षित, राममिलन पटेल आदि अधिवक्ता शामिल रहे।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला यूनिट की शोक सभा शिक्षक रैन बसेरा में हुई। बच्चों के कत्लेआम की निंदा की गई और मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। मंडलीय मंत्री मेजर मिथलेश पांडेय, जिलाध्यक्ष रामप्रताप सिंह परिहार, राजकिशोर चौबे, जमुना प्रसाद पांडेय, देवव्रत पांडेय, रामराज यादव इत्यादि शामिल रहे।

उधर, जिला कांग्रेस कार्यालय में पेशावर की घटना पर कड़ा रोष जताया गया। बैठक में अध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल सहित पूर्व विधायर रामेश्वर प्रसाद, मोहम्मद उमर दुर्रानी, शोएब रिजवी, शिबबली सिंह, रामदेव सिंह, सुखदेव चौधरी, राजेश कुमार गुप्त, रफत खां आदि शामिल रहे।


बबेरू। जेपी शर्मा इंटर कॉलेज में दो मिनट का मौन रख कर पेशावर के शहीद बच्चों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानाचार्य डा.अनिल सिंह शामिल रहे। महर्षि कन्या इंटर कालेज में भी प्रधानाचार्य सीमा श्रीवास्तव और प्रबंधक प्रताप सिंह सचान की उपस्थिति में स्टूडेंट्स ने श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed