{"_id":"579269e44f1c1b7a41c4c701","slug":"transformer-villagers-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर के लिए ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर के लिए ग्रामीणों ने लगाया जाम
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
अतर्रा में सड़क पर धरने पर बैठे ग्रामीणों से वार्ता करते तहसीलदार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। आऊ गांव के बिजली उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को बबेरू-अतर्रा मार्ग पर जाम लगाकर दो माह से फुंके पड़े ट्रांसफार्मर न बदलने पर आक्रोश जताया। तहसीलदार ने शीघ्र सुधार का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
आऊ गांव के गोविंद, रामनरेश, दिलीप कुमार, अंशु मिश्रा समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क पर धरना देकर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि दो माह से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। तहसील दिवस में डीएम से शिकायत की, उसका भी असर नहीं हुआ।
विज्ञापन
जेई व लाइन मान 3 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। सूखे से पस्त किसान इतनी रकम कहां से लाएं। करीब एक घंटा के जाम में दर्जनों वाहन फंसे रहे। तहसीलदार के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ। गौरतलब है कि सप्ताह भर पहले इंद्रधनुष फाउंडेशन अध्यक्ष राहुल द्विवेदी की अगुवाई में भी ग्रामीणों ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया था। लेकिन आश्वासन के बाद भी आज तक नहीं बदला गया।
विज्ञापन
थनैल समेत कई गांवों में यही स्थिति है। लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। मुन्ना पांडेय, रामनरेश, दिलीप कुमार, संजू तिवारी, अतुल आदि ने तहसीलदार धीरेंद्र कुमार को ज्ञापन दिया। तीन दिन में ट्रांसफार्मर न बदलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।