फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Training was given to pilgrims

हज यात्रियों को दी गई ट्रेनिंग

Mon, 16 May 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 16 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Training was given to pilgrims
हज यात्रियों को ट्रेनिंग देते ट्रेनर गुलाम मुस्तफा। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। इस वर्ष हज यात्रा पर जा रहे बांदा और चित्रकूट लोगों को पहले चरण की ट्रेनिंग का काम पूरा हो गया। रविवार को यहां खानकाह इंटर कालेज में आयोजित ट्रेनिंग कैंप में प्रोजेक्टर और तजुर्बेकार लोगों ने हज के दौरान पेश आने वाली दिक्कतें और अरकान से आगाह कराया। सेहत संबंधी भी टिप्स दिए गए।

विज्ञापन


हज ट्रेनर हाजी गुलाम मुस्तफा ने प्रोजेक्टर के जरिये हज यात्रा का पूरा सीन दिखाकर रिहर्सल भी कराया। एहराम बांधने का तरीका बताया। कहा कि हज कमेटी द्वारा लागू की गई शर्तों और कानूनों पर कड़ा से अमल करें। इसकी खिलाफवर्जी करने पर सऊदी अरब हुकूमत कड़ी कार्रवाई कर सकती है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मोहम्मद रफीक ने मौसम के मद्देनजर हज यात्रियों को एहतियात और परहेज बरतने का सुझाव दिया। बीमारियों से रोकथाम और चंगा रहने के तरीके बताए। जिला विद्यालय निरीक्षक हिफजुर्रहमान ने हज यात्रियों को मुबारकबाद दी। मौलाना सैय्यद मुमताज रब्बानी ने हज यात्रियों को माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


ट्रेनिंग की शुरुआत मौलाना शाहिद और शहर काजी अकील मियां ने तिलावत से की। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आरडी यादव ने कहा कि ट्रेनिंग का यह पहला चरण है। उन्होंने हज यात्रियों से प्रशिक्षण पर पूरा अमल करने को कहा। मौलाना अबरार अहमद, मुफ्त गौहर रब्बानी, मुफ्ती खुश्तर रब्बानी आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जाहिद अली, हमीद अहमद, मजहरुल हक कुरैशी, सैय्यद अहमद मगरबी, यासीन अहमद, वाजिद अली, रेयाज, आफताब अहमद, नुसरत खां शीबू, लोकनाथ रावत, रिजवान, अशरफ रंपा, उमर अली, जमाल मुफ्तफा, जुल्फिकार सिद्दीकी और शानू खां आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed