फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   train

डाकघरों में रेलवे के टिकट भी बुक होंगे

Tue, 26 Oct 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
train
बांदा। डाक विभाग की सेवाओं में विस्तार करने की मंशा से केंद्र सरकार की पहल पर इसे आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन) से भी जोड़ दिया गया है। अब डाकघरों में रेलवे के टिकट भी बुक हो सकेंगे। हालांकि लागू नई सेवा पर डाकघरों में स्टाफ की कमी आड़े आ रही है। स्थानीय नागरिकों को इस नई सेवा का फिलहाल फायदा नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

इस सेवा को लागू करने का मकसद रेलवे स्टेशन के काउंटरों पर भीड़ का दबाव कम करना है। डाकघर या उप डाकघरों में जाकर लोग अपना रेलवे टिकट बुक करा सकें। आईआरसीटीसी ने बाकायदा डाकघरों को आईडी और पासवर्ड भी जारी कर दिया है। इसके लिए कुछ कर्मचारियों को प्रशिक्षित भी किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, फिलहाल यहां यह सेवा धरातल पर उतरती नजर नहीं आ रही। स्टाफ की कमी, सर्वर आदि की समस्याएं गिनाते हुए डाक विभाग में यह सेवा अब तक चालू नहीं हो सकी। लोगों को टिकट बुक कराने के लिए रेलवे स्टेशन काउंटरों पर लाइन लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर आरके विश्वकर्मा ने बताया कि डाक सप्ताह के दौरान यह नई सेवा मंजूर हुई थी। कुल 26 उप डाकघर हैं। अभी प्रधान डाकघर सहित दो उप डाकघर कचहरी व छोटी बाजार शाखा को मात्र आईडी व पासवर्ड जारी हुआ है। लेकिन इस सेवा में स्टाफ की कमी आड़े आ रही है। उप डाकघरों में स्वीकृत तीन पद हैं, लेकिन ज्यादातर एक कर्मी के सहारे हैं।

प्रधान डाकघर में 23 पद, तैनात हैं मात्र आठ कर्मी
रेलवे टिकट बुक करने की मंजूरी के अलावा लगभग दो माह पहले डाक विभाग को बिजली बिल, पानी बिल, मोबाइल रिचार्ज आदि सेवा देने के भी आदेश हैं। लेकिन ये सेवाएं भी सिर्फ कागजों में सीमित होकर रह गई हैं। प्रधान डाकघर पोस्टमास्टर ने बताया कि कम स्टाफ होने से काम का बोझ ज्यादा है। इसलिए अतिरिक्त सेवाएं दे पाने में मजबूरी हो रही है। प्रधान डाकघर में स्वीकृत 23 पद हैं। लेकिन मौजूदा में आठ कर्मी कार्यरत हैं। 13 पोस्टमैन में मात्र दो तैनात हैं। कम स्टाफ के बावजूद किसी तरह काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed