{"_id":"697e481b29f7d47d640f4963","slug":"traders-are-again-angry-ae-and-employees-leave-the-spot-banda-news-c-212-1-bnd1007-140123-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: व्यापारियाें में फिर आक्रोश, मौके से निकले एई व कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: व्यापारियाें में फिर आक्रोश, मौके से निकले एई व कर्मचारी
Sat, 31 Jan 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो - 37 एई से विरोध जताते स्थानीय व्यापारी। संवाद
बबेरू। अद्भुत चौराहा के सुंदरीकरण व सड़क चौड़ीकरण को लेकर चल रही रार रुकने का नाम नहीं ले रही। शनिवार को पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने सड़क चौड़ीकरण के लिए पीला निशान लगाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने किसी से घर व मकान तोड़ने को नहीं कहा। इतना सुनते ही व्यापारी आक्रोशित हो गए और नाराजगी जताई। वहीं व्यापारी का विरोध देखकर अधिकारी मौके से खिसक गए। चौराहा के सुंदरीकरण व सड़क चौड़ीकरण को लेकर करीब एक माह से उहापोह की स्थिति बनी हुई है।
शनिवार को पीडब्ल्यूडी के जेई रावेंद्र सिंह, राजेश कुमार करीब आधा दर्जन कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना स्थानीय प्रशासन के मुख्य चौराहा से अतर्रा रोड पर सड़क की नापकर पीला निशान लगाना शुरु किया। इसी दौरान वहां भाजपा के मंडल अध्यक्ष सौरभ शिवहरे, श्रीराम गुप्त, केके मंहत सहित करीब सौ से अधिक पीड़ित व्यापारी पहुंच गए। उन्होंने मौके पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों से जानकारी ली। इस पर एई ने बताया कि विभाग डायग्राम के आधार पर निशान लगाए जा रहे हैं।
पहले नोटिस दी गई थी, उसी आधार पर लोग अपने दुकान व मकान तोड़ रहे हैं। जबकि पीला निशान लगाने के बाद तस्वीर कुछ और है। एई रावेंद्र सिंह ने कहा कि हमने किसी को मकान तोड़ने के लिए नहीं कहा, जो डायग्राम बना हुआ है उसी के तहत कार्य किया जाएगा। अंतिम निशान लगाने के बाद समय दिया जाएगा। उधर नायब तहसीलदार मनोहर सिंह का कहना कि पीडब्ल्यूडी ने नोटिस दिया है। शनिवार को पीला निशान लगाया गया है। उनका जो मानक होगा उसी के आधार पर काम किया जा रहा है।