फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tractor overturns on five women in Banda two women killed three injured

UP: भंडारे में प्रसाद खाने जा रहीं पांच महिलाओं पर पलटा ट्रैक्टर, दो की मौत; तीन घायल पहुंची अस्पताल

Mon, 12 Feb 2024 10:08 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जसपुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, जसपुरा Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 12 Feb 2024 10:08 PM IST
सार

हादसे में मौके पर ही कमला व गंगा ने दम तोड़ दिया। घायल मुरादा, छोटी व ज्योति को गांव वालों ने सीएचसी पहुंचाया। यहां उनकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
Tractor overturns on five women in Banda two women killed three injured
अस्पताल में भर्ती घायल महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बांदा स्थित जसपुर थाना क्षेत्र के कस्बे से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर स्थित बरम बाबा स्थान पर चल रहे भंडारे में प्रसाद खाने जा रहीं पांच महिलाएं बगल से गुजरे ट्रैक्टर के अचानक पलट जाने से दब गई। इनमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बदौरा गांव निवासी कमला (40) अपनी भतीजी अर्चना की सात फरवरी को हुई शादी में शिरकत करने अपने मायके जसपुरा आई थी। वह अपनी पड़ोस की भाभी छोटी (30) व छोटी की पुत्री ज्योति (13) के साथ गांव की अन्य महिला गंगा (60) व मुरादा (40) के साथ गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर बरम बाबा स्थान में श्रीमद भागवत कथा की समाप्ति पर हो रहे भंडारे में शिरकत करने के लिए सोमवार की देर शाम पैदल जा रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोड किनारे ट्रक खड़ा हुआ था। उसी दौरान पैलानी की ओर से भरुआ की ओर जा रहे लकड़ी से भरा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे यह पांचों ट्रैक्टर के नीचे दब गईं। हादसे में मौके पर ही कमला व गंगा ने दम तोड़ दिया। घायल मुरादा, छोटी व ज्योति को गांव वालों ने सीएचसी पहुंचाया। यहां उनकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पैलानी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जसपुरा इंस्पेक्टर राजेंद्र राजावत आदि पहुंचे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed