{"_id":"6431624071bf4086b90554b4","slug":"tractor-collision-killed-old-farmer-banda-news-c-12-1-169699-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रैक्टर की टक्कर वृद्ध किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रैक्टर की टक्कर वृद्ध किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर की टक्कर वृद्ध किसान की मौत
पैलानी थाना क्षेत्र में पुल के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। ट्रैक्टर की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत हो गई। वह एक जमानत के सिलसिले में पुलिस के बुलाने पर पैलानी थाना पहुंचे थे। वहां से वापस गांव जाते समय हादसा हो गया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
पैलानी थाना क्षेत्र के इछावर डेरा गांव निवासी प्रतिपाल (70) शुक्रवार को दोपहर पुलिस के बुलाने पर पैलानी थाने आए थे। यहां उन्हें किसी की जमानत के सिलसिले में बुलाया गया था। यहां से वापस अपने गांव इछावर डेरा जा रहे थे। पैलानी पुल के पास गैस एजेंसी के सामने पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। बेटे रामसहोदर ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया है। चालक भाग गया। थानाध्यक्ष पैलानी अनिल कुमार साहू ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।