फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Torch Process for Old Pension

पुरानी पेंशन के लिए मशाल जुलूस

Mon, 28 Jan 2019 11:54 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Mon, 28 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Torch Process for Old Pension
मशाल जुलूस निकालते राज्य कर्मचारी और शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला

पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन कर रहे कर्मचारी और शिक्षकों ने सोमवार को शाम यहां मंडल मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाला। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले मशाल जुलूस विकास भवन से रवाना हुआ और कलक्ट्रेट में समाप्त हुआ।

विज्ञापन


डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में मंच जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी और संयोजक राजकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगले चरण में 6 फरवरी से पूर्ण हड़ताल की जाएगी। आंदोलन प्रदेश व्यापी हो रहा है। यह भी कहा कि मांग पूरी न हुई तो बोर्ड परीक्षाओं का शिक्षक बहिष्कार करेंगे। मशाल जुलूस में प्राथमिक शिक्षक संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, ग्राम विकास अधिकारी संघ, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, आईटीआई संघ, जूनियर हाईस्कूल संघ, विकास भवन कर्मचारी संघ, राजस्व कर्मचारी संघ, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, राजकीय वाहन चालक संघ, स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी संघ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


प्रजीत सिंह, मइयादीन यादव, भुवनेंद्र यादव, रामकृष्ण त्रिपाठी, जोगेंदर सिंह, आशुतोष गौतम, शिवकरन तिवारी, सरदार खां (बबेरू), केपी सिंह, चंद्रशेखर त्रिपाठी, राजेश द्विवेदी (अतर्रा), विनय प्रताप सिंह व रामसनेही (नरैनी), राजवीर सिंह, हरवंश श्रीवास्तव, उदयवीर सिंह, हरीश कश्यप (पैलानी) सहित जयकिशोर दीक्षित, सुनील वर्मा, नसीम अहमद, सुधीर श्रीमाली, सुघर सिंह, राजेश यादव, इंद्रजीत निषाद, रामराज आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed