{"_id":"5ef791c58ebc3e42dc3a4167","slug":"took-out-cycle-rally-banda-news-knp5679793137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने निकाली साइकिल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने निकाली साइकिल रैली
विज्ञापन
बबेरू में पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव और सीओ के बीच होती नोंकझोंक।
- फोटो : BANDA
बांदा। हाईकमान के आह्वान पर सपाई सड़कों पर आ गए। केंद्र और प्रदेश की सरकारों को जन विरोधी बताते हुए जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं कीं। पार्टी मुखिया अखिलेश यादव द्वारा जारी किया गया संदेश पत्र बांटा। मुख्यालय शहर में साइकिल रैली निकाली गई।
शहर में जिलाध्यक्ष विजय करन यादव के नेतृत्व में संदेश पत्र यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, राकेश राजपूत, अशोक श्रीवास, अजय चौहान, राकेश वर्मा, विदित त्रिपाठी, राजेंद्र यादव, शिवसागर, अवधनरेश, अमर सिंह आदि शामिल रहे। महिला सभा अध्यक्ष उर्मिला वर्मा के साथ रुखसाना हाशमी, सादिका खातून, नीलम कश्यप और प्रदीप यादव के साथ उमेश यादव, अशोक, डा.धीरेंद्र ने भाग लिया।
बबेरू में पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव के नेतृत्व में पांच कार्यकर्ताओं की टोली ने साइकिल यात्रा निकाली और संकल्प पत्र बांटे। इसी दौरान कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला ने उन्हें रोका तो दोनों के बीच बहस हो गई। क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह ने मामला शांत कराया। विधायक ने कोतवाल पर बदसुलूकी का आरोप लगाया। यात्रा में दिलीप सोनी, जगन्नाथ, अखिलेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
नरैनी/ओरन में सपा की साइकिल संकल्प यात्रा में मोहम्मद फखरुद्दीन, आदित्य प्रकाश, महेश शिवहरे, कमाल अहमद आदि शामिल रहे। ओरन में राम सिंह यादव, पकंज कुशवाहा, विनय शिवहरे, देवेंद्र कुमार, अकबर खां, अरुण यादव, राहुल यादव, रोहित शिवहरे, शिवम शिवहरे, शैलेंद्र साहू, इरफान खां आदि संकल्प यात्रा में शामिल रहे।
अतर्रा में भारतलाल दिवाकर के नेतृत्व में संकल्प साइकिल यात्रा निकाली गई। केंद्र व प्रदेश सरकार के विरोध में नारे लगाए। नीरज द्विवेदी रवि, दिनेश गुप्ता दादू, रामरूप यादव, राजबहादुर कुशवाहा, विकास दीक्षित, राजा उपाध्याय, रामनरेश यादव, शिवकांत यादव, जितेंद्र गिरी, दीपेन्द्र गिरी, विष्णुकांत यादव आदि शामिल रहे।

विरोध प्रदर्शन में साइकिल पर निकले सपाई।- फोटो : BANDA