फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Today's fair... farmers and scientists from seven states will gather

Banda News: आज मेला... जुटेंगे सात राज्यों के किसान-वैज्ञानिक

Thu, 26 Feb 2026 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 26 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Today's fair... farmers and scientists from seven states will gather
बांदा। कृषि विश्वविद्यालय में 26 फरवरी से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय उत्तर क्षेत्रीय किसान मेला में सात राज्यों के किसान व कृषि वैज्ञानिक शिरकत करेंगे। किसानों की आय बढ़ाने के तरीकों पर संवाद होगा। मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मेले का शुभारंभ प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही व गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता करेंगे।
विज्ञापन




विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसवीएस राजू ने बताया कि कृषि मंत्री की कृषि एवं कृषि शिक्षा के विकास में सहायक तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। बताया कि मेले में उन्नत किस्म के बीज, खाद, कृषि रसायन, कृषि उपकरण, पशु आहार सहित अन्य उपयोगी कृषि सामग्री उपलब्ध रहेंगी। मिलेट्स से बने मूल्य संवर्धित उत्पाद, पारंपरिक हस्तशिल्प व छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार संजीव मॉडल भी प्रदर्शित किया जाएगें। विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के शोध संस्थानों, शासकीय व गैर शासकीय (कृषि निवेशकर्ताओं, उत्पादकों व विक्रेताओं) के साथ ही एफपीओ एवं स्वयं सहायता समूहों के 150 से अधिक स्टॉल लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा गो-आधारित प्राकृतिक खेती, किसानों की आय बढ़ाने के तरीकों पर किसान वैज्ञानिकों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन


प्रगतिशील किसानों के लिए फसल, फल-फूल, सब्जी व पशु प्रतियोगिताओं का निशुल्क आयोजन 27 फरवरी को किया जाएगा।संयुक्त निदेशक डा. एलबीएस यादव ने कृषि क्षेत्र में कार्य कर रहे सभी आदान निर्माताओं व विक्रेताओं के स्टाल लगाने के आदेश दिए है। ताकि अधिक से अधिक किसानों को उन्नत तकनीक की जानकारी एक ही स्थान पर मिल सके। डा. धीरज मिश्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय किसान मेला तैयारियों को वृहद स्तर पर मूर्त रूप दिया जा रहा है। यह मेला सात राज्यों के किसानों का महाकुंभ होगा। किसान मेले में उन्नत तकनीक से खेती करने के तरीकों की जानकारी प्राप्त कर आमदनी को बढ़ा सकते है। साथ ही वह परंपरागत खेती व मिलेट्स आदि के बारे में कृषि वैज्ञानिकों से संवाद कर अपनी समस्याओं का निराकरण कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed