फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Today will be goodbye with fierce cold wave

भीषण शीतलहर के साथ विदा होगा आज साल

Wed, 30 Dec 2020 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Today will be goodbye with fierce cold wave
बांदा। बीते साल का आखिरी और नए साल का पहला दिन भी कड़ाके की ठंड में रहेगा। बुधवार को शीतलहर ने और जोर पकड़ा। हाड़कंपाऊ ठंड के बीच तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रही उत्तर-पूर्व हवाओं ने जनजीवन को कंपकंपा दिया। सूरज ढलते ही सड़कों पर गिनेचुने लोग ही नजर आए। भीषण ठंड के बावजूद प्रशासन की ओर से असहायों को अभी कंबल इत्यादि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं कराए जा रहे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार (30 दिसंबर) को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा। यह सामान्य से चार डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह भी सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। कृषि विश्वविद्यालय में मौसम विज्ञान विभाग के सह प्राध्यापक दिनेश साहा ने बताया कि हवा की दिशा बदलने से नमी बढ़ गई है और तापमान में गिरावट आई है। यह औसत से भी नीचे गिर गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगले कई दिनों तक यही स्थिति रहेगी। उन्होंने बताया कि फसलों पर असर पड़ेगा। रात में कम तापमान हो, लेकिन दिन में धूप का खिलना फसलों के लिए मुफीद माना जाता है। कृषि मौसम इकाई के हवाले से बताया कि दिसंबर में अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री और न्यूनतम 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। जबकि यह क्रमश: 25 और 10 रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed