फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Today only 52 seconds to land the top

देश के लिए आज दीजिए सिर्फ 52 सेकेंड

Sun, 14 Aug 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 14 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Today only 52 seconds to land the top
52 सेकेंड देश के लिए का संकल्प लेते उद्योग एवं व्यापार मंडल पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। स्वतंत्रता दिवस पर देश के लिए सिर्फ 52 सेकेंड देने में स्कूल-कालेजों के विद्यार्थियों सहित व्यापारियों ने भी रुचि दिखाई है। नागरिक और स्काउट-गाइड भी सोमवार को सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर जहां हैं वहीं ठहरकर देश के बलिदानियों को याद कर श्रद्धांजलि देंगे। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ‘52 सेकेंड सिर्फ देश के लिए’ मुहिम को काफी समर्थन मिल रहा है। स्वतंत्रता दिवस की 70वीं वर्षगांठ पर हरेक नागरिक से ध्वजारोहण के बाद मात्र 52 सेकेंड राष्ट्र को समर्पित करने की अपील की गई। पूर्व संध्या पर रविवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने छावनी स्थित तुलसी स्वरूप सभागार में बैठक कर इस मुहिम में शामिल होने का एलान किया। व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने व्यापारियों को अमर उजाला की इस मिशन की जानकारी दी।

विज्ञापन


सभी व्यापारी नेता और आम व्यापारियों ने इसका तहेदिल से स्वागत किया। प्रदेश संयुक्त महामंत्री चारूचंद्र खरे, जिलाध्यक्ष मनोज जैन, उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, युवा मंडल के जिलाध्यक्ष अमित सेठ भोलू, महिला विंग की जिलाध्यक्ष प्रभा गुप्ता, महामंत्री रीता गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गायत्री पटेल और रागिनी मसुरहा, बांदा नगर अध्यक्ष संतोष गुप्त, महामंत्री रामचंद्र गुप्ता चंदी,  जिला महामंत्री कमलेश गुप्त, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रेम गुप्ता, नितिन द्विवेदी, वरिष्ठ मंत्री कमलेश चौरसिया, मंत्री अरुण गुप्ता, कोषाध्यक्ष पन्नालाल धुरिया, प्रदेश संगठनमंत्री सत्यप्रकाश, घनश्याम राजपूत, नईम नेता आदि शामिल रहे। इन सभी ने संकल्प लिया कि अन्य व्यापारियों और आम नागरिकों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। उधर, स्काउट-गाइड कमिश्नर पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्त ने बताया कि स्काउट-गाइड भी इस मुहिम में साझेदारी करेंगे। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद भी इस मिशन में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed