{"_id":"655bad0179b96ea3ab076944","slug":"tired-of-harassment-married-woman-hangs-herself-admitted-banda-news-c-212-1-sknp1006-4612-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: उत्पीड़न से तंग विवाहिता ने लगाया फंदा, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: उत्पीड़न से तंग विवाहिता ने लगाया फंदा, भर्ती
Tue, 21 Nov 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
बांदा। ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग आकर विवाहिता ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पिता ने ससुरालियों पर मारपीट कर फंदा से लटकाने का आरोप लगाया है।
गिरवां थाना क्षेत्र के बरसड़ा बुजुर्ग गांव निवासी नाजरा (25) इन दिनों अपने मायके में शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ोखर खुर्द गांव में रह रही है। नाजरा ने सोमवार को दोपहर घर के अंदर फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे ऐसा करते देख लिया और उसे बचाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता अली मोहम्मद का कहना है कि 23 जून 2023 को उसने अपनी पुत्री की शादी बरसड़ा बुजुर्ग में सलमान के साथ की थी।
शादी के 15 दिन के बाद से ही ससुराली 50 हजार रुपये की मांग को लेकर उसकी पुत्री का प्रताड़ित कर रहे थे। इसी के चलते 25 दिन पहले वह उसे मायके छोड़ गए। यहां काफी समझाया गया लेकिन वह नहीं माने। पिता का आरोप है कि सोमवार को वह लोग घर आए थे। उन्होंने उसकी पुत्री को फंदे से लटकाया है। कोतवाली पुलिस घटना की जांच कर रही है। संवाद