फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three scorched cylinders fire

सिलेंडर में आग लगने से तीन झुलसे

Mon, 06 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 06 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Three scorched  cylinders fire
गैस रिसाव - फोटो : अमर उजाला

सिलेंडर में आग लगने से निशक्त समेत दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। एक अन्य घटना में भट्ठी की लपटों से बालिका झुलस गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

अतर्रा थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव निवासी सुरेश कुमार (25) पुत्र शिवपूजन यहां बंगालीपुरा में किराए के मकान में रह कर रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित चाय-नाश्ते की दुकान पर काम करता है। शहर के निम्नीपार निवासी निशक्त श्यामबिहारी (35) नजदीक खड़ा था।
विज्ञापन


रविवार को आधी रात को दुकान के बाहर कुकर में आलू उबालते समय अचानक गैस चूल्हे से सिलेंडर का पाइप निकल गया, जिससे आग लग गई। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। दुकान मालिक समेत आसपास के लोगों ने सिलेंडर का रेग्युलेटर बंदकर आग बुझाई। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के तरखरी गांव निवासी कमलेश की तीन वर्षीय पुत्री शालिनी अपनी मां शीलू के साथ नरैनी थाना क्षेत्र के मुकेरा गांव ननिहाल आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को शाम घर के लोग भट्ठी में गुड़ बना रहे थे। मां भट्ठी झोंक रही थी। अचानक भट्ठी से निकली लपटों से नजदीक खेल रही शालिनी झुलस गई। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


ससुराल में युवती झुलसी
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के भुराने पुरवा गांव निवासी मन्नू देवी (30) पत्नी चुनुबादा सोमवार को दोपहर ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। आग बुझाकर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि चूल्हे पर खाना बनाते समय कपड़ों में आग लगने से वह झुलस गई। चर्चा है कि पति से विवाद के बाद युवती ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को जिंदा फूंकने की कोशिश की। परिजनों के मुताबिक मन्नू देवी के पति भैरमदीन कुशवाहा की मौत हो चुकी है। परिजनों की सहमति से उसने देवर से शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed