अग्निकांड में तीन मकान व गृहस्थी राख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खप्टिहाकलां। अग्निकांड की घटनाओं में तीन मकान व गृहस्थी खाक हो गई। इनमें एक पीड़ित के घर 26 अप्रैल को भतीजी की शादी है। नई बस्ती निवासी बिंदु निषाद की विधवा केती के घर शनिवार की रात आग लग गई। केती अपनी सास गुजरतिया और दोनों बच्चों के साथ आंगन में सो रही थी। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने हैंडपंप के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच मकान की दीवार ढह जाने से आग बुझाने में जुटे ग्रामीण बाल-बाल बचे। अग्निकांड में एक हजार रुपये और गृहस्थी का सामान खाक हो गई। प्रधान प्रतिनिधि जाहर सिंह ने एसडीएम पुष्पराज सिंह को सूचना दी। एसडीएम के आदेश पर पीड़ितों को राशन की दुकान से 30 किलो गेहूं व 10 किलो चावल दिया गया। लेखपाल व कानूनगो ने नुकसान का जायजा लिया।
एक अन्य घटना में जसपुरा थाना क्षेत्र के कुम्हरिया डेरा गांव में शनिवार की रात महेश सिंह पुत्र राम सिंह के घर में आग लग गई। 10 हजार रुपये, टीवी, फ्रिज समेत पुत्री की शादी के लिए जुटाया गया दहेज का सामान और अनाज स्वाहा हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पड़ोसी हीरामनी पत्नी शिव कुमार निषाद का मकान भी चपेट में आ गया और घर-गृहस्थी खाक हो गई। गृहस्वामी महेश ने बताया कि 26 अप्रैल को भिंड (मध्य प्रदेश) से भतीजी की बारात आनी है। आग से घर में कुछ नहीं बचा। उधर, क्षेत्रीय विधायक दलजीत सिंह ने आग की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर जसपुरा थाने में अस्थाई अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग की है।