फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three died in separate road accidents

Banda News: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत

Tue, 20 Feb 2024 02:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 20 Feb 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Three died in separate road accidents
बांदा। अलग-अलग हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गईं। पहला हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव में हुआ। जबकि दूसरा हादसा नरैनी कोतवाली क्षेत्र के करतल गांव में और तीसरा हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र में हुआ। पहले हादसे को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने बांदा-कानपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम करीब एक घंटा तक चला। बाद में पुलिस के समझाने पर परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


हादसा- 1
------------------

डंपर ने बाइक सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत
शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव के पास की घटना
चिल्ला के पपरेंदा से इलाज कराने बांदा आते समय हुआ हादसा
परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर लगाया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी रामकरन (30) अपने छोटे भाई राजकरन (28) के साथ सोमवार को सुबह 10 बजे बाइक से जिला अस्पताल दवा कराने आ रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुुजुर्ग गांव के पास आर्यावर्त बैंक के सामने पीछे से आए डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चालक रामकरन उछलकर डंपर के पहिए के नीचे आ गया। उसकी कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। उधर, भाई राजकरन मामूली चोटिल हुआ है।
विज्ञापन

हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने बांदा-कानपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। परिजन मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे। जाम तकरीबन एक घंटे तक चला। बाद में मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल अनूप दुबे ने समझा बुझाकर जाम हटवाया। भाई राजकरन ने बताया कि रामकरन दो भाइयों में बड़े थे। दो बीघा जमीन में खेती किसानी करते थे। दो तीन दिन से रामकरन को सर्दी खांसी की शिकायत होने पर वह उसे दिखाने आ रहा था तभी यह हादसा हो गया। घर में पत्नी मंजू देवी है, निसंतान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि डंपर को चालक समेत हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।



हादसा- 2
--------------------------------


बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के करतल गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के करतल गांव में जमीन देखने गए दो मित्रों को बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। दोनों को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, दूसरे को कानपुर रेफर किया गया है।

गिरवां थाना क्षेत्र के मकरी गांव निवासी अंतिम कुमार मिश्रा (30) 17 फरवरी को अपने मित्र राजकुमार पटेल (28) के साथ करतल गांव में ढाबा खोलने के लिए जमीन देखने गया था। वहां दोनों सड़क किनारे खड़े थे। तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी थी। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए थे। परिजनों व ग्रामीणों ने उन्हें पहले नरैनी सीएचसी फिर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में दिखाया। मेडिकल कॉलेज से राजकुमार को कानपुर के लिए रेफर किया गया था। उधर, अंतिम मिश्रा की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रविवार की रात मौत हो गई। पिता कुलदीप मिश्रा के पास 25 बीघा जमीन है, वह किसान हैं। चार भाइयों में सबसे छोटा व अविवाहित था। गिरवां थाना इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि सड़क हादसे में इलाज के दौरान मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।


हादसा- 3
-----------------------

वाहन की टक्कर से मोपेड सवार होमगार्ड की मौत
देहात कोतवाली के पास हुआ था हादसा
इलाज के दौरान प्राइवेट अस्पताल में तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव निवासी होमगार्ड रामप्रताप (54) डीएम आवास में डाक ड्यूटी में तैनात था। वह 12 फरवरी अपनी मोपेड से ड्यूटी में आ रहा था तभी सुबह साढ़े नौ बजे के करीब देहात कोतवाली के पास टाटा मोटर्स शोरूम के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया था। परिजनों ने उसे ट्रामा सेंटर में दिखाया था। यहां डॉक्टरों ने उसे कानपुर के लिए रेफर किया था। परिजन कानपुर ले जाने के बजाए बांदा में एक प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे थे। रविवार की शाम उसने दम तोड़ दिया। भतीजे ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि घर में पत्नी कुसुमा है। चार पुत्र हैं वह सभी बाहर कमाते हैं। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed