{"_id":"5e0e33658ebc3e87b75cae0f","slug":"three-died-due-to-cold-banda-news-knp5359310197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से तीन की मौत
विज्ञापन
बांदा। ठंड से गिरफ्त में आने किसान सहित तीन की मौत हो गई। होमगार्ड समेत एक दर्जन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बबेरू थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी विशंभर प्रसाद (60) बृहस्पतिवार की सुबह खेतों में खाद डालने गया था। ठंड की गिरफ्त में आने से वह अकड़ गया।
गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी दुलीचंद्र (65) बुधवार की रात ठंड की चपेट में आने से बेहोश हो गया। सीमावर्ती जनपद से सटे सरबई (मध्य प्रदेश) निवासी गौरी प्रसाद (70) को बृहस्पतिवार की सुबह घर में लगे हैंडपंप में नहाते समय ठंड लगने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई।
उधर, नरैनी थाना क्षेत्र के पुगंरी गांव निवासी होमगार्ड संतोष (42) पुत्र राम सिपाही बृहस्पतिवार की सुबह देहात कोतवाली में ड्यूटी करते समय गश खाकर गिर गया। वही ठंड की चपेट में आने से योगेंद्र (45) सिविल लाइन बांदा, नत्थू (75) छोटी बाजार बांदा, अनिल कुमार (23) अजीतपारा बिसंडा, लक्ष्मी (45) खुटला बांदा, नरैना (70) डाडी पुरवा देहात कोतवाली, सुरेंद्र (23) सुकुलकुआं बांदा को ठंड से बीमार होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।