फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three arrested for illegal mining, gangster imposed on all

अवैध खनन में तीन गिरफ्तार, सभी पर लगाया गैंगस्टर

Tue, 29 Dec 2020 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for illegal mining, gangster imposed on all
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदा। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। तीनों पर अवैध खनन के कई केस बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी फरार है, वह हिस्ट्रीशीटर भी है। इन सभी की अवैध ढंग से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त करने की भी कार्रवाई की जा रही है।
मटौंध थाना पुलिस ने इंस्पेक्टर रामेंद्र तिवारी के नेतृत्व में भूरागढ़ चौकी के पास सोमवार को मटौंध क्षेत्र के बोधीपुरवा निवासी इद्दू खां पुत्र हुसैन खां, शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा निवासी सुल्तान पुत्र रहमान और मटौंध थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी आनंदी केवट पुत्र झुरिया को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि इन सभी के विरुद्ध शहर कोतवाली और मटौंध थाने में अवैध बालू खनन और परिवहन आदि के कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह का सरगना मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ निवासी राशिद खां पुत्र इद्दू (भूरागढ़, मटौंध) है। यह हिस्ट्रीशीटर है और खनन माफिया है।
विज्ञापन

उसका साथी कमासिन थाना क्षेत्र अंदौरा निवासी दीन मोहम्मद पुत्र अली मोहम्मद जेल में है। पुलिस के मुताबिक, इसी गिरोह ने खनिज अधिकारी के वाहन को टक्कर मारकर जान से मारने का प्रयास किया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में मटौंध इंस्पेक्टर सहित बांदा कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला और सिपाही विजय चौहान व अरविंद कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इद्दू खां पर छह, आनंदी केवट पर 15, दीन मोहम्मद पर तीन और सुल्तान पर दो आपराधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
गांव की जमीन पर कब्जा
नरैनी। क्षेत्र के गांव में खाद गड्ढे के लिए आरक्षित नौ बिस्वा जमीन पर गांव के तीन लोगों ने चहारदीवारी बनाकर पक्का मकान बना लिया है। द्वारिका, रामरतन, गिरधारी, राधेश्याम आदि ने एसडीएम से शिकायत की है। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक को निर्माण कार्य रुकवाने का निर्देश दिया है। (संवाद)

-------------------
गोवंशों के चारा-भूसा के लिए किसानों ने की मदद
मटौंध। कस्बे के कान्हा गोशाला में पशुओं के चारा-भूसा के लिए कोई सरकारी बजट नहीं मिल रहा। ऐसे में पशुओं को भुखमरी से बचाने को नगर पंचायत की अपील पर किसानों ने गोशाला को स्वेच्छा से 56 हजार रुपये और 10 ट्राली भूसा दान दिया है। पंचायत अध्यक्ष चौधरी सुधीर सिंह बताया कि कान्हा गोशाला में चार सैकड़ा से अधिक पशु बंद हैं। पिछले सात माह से चारा-भूसा का बजट नहीं मिला है। ग्रामीणों से पशुओं के लिए चारे-भूसे की व्यवस्था का अनुरोध किया गया। इस पर सागर सिंह ने 51 हजार, चुनूबाद गुप्ता ने पांच और सगीर खां ने पांच ट्राली, बबलू सिंह व मीना शुक्ला ने दो-दो ट्राली एवं बृजेंद्र सिंह चौहान ने 30 झाल भूसा दान में दिया। डा. लघुचंद्र अहिरवार ने बताया कि प्रतिदिन पशुओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed