{"_id":"62aa226f13fa7e658e77d602","slug":"third-death-in-three-days-due-to-diarrhea-banda-news-knp7025529161","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से तीन दिन में तीसरी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से तीन दिन में तीसरी मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जिले में संक्रामक मरीजों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। जिला अस्पताल से लेकर निजी डॉक्टरों के यहां डायरिया के मरीजों की लाइन लगी हुई है। जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया की मरीज वृद्धा की उपचार के दौरान मौत हो गई। पिछले तीन दिनों में डायरिया से तीसरी मौत है।
जिला अस्पताल में बुधवार को मरीजों की भीड़ रही। इनमें सर्वाधिक संख्या डायरिया के मरीजों की थी। डायरिया से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में कुल 16 मरीज भर्ती कराए गए। रोजाना जिला अस्पताल में डायरिया के पचास से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रा खुर्द गांव निवासी झिंगरी (80) पत्नी गरीबदास की घर पर उल्टी-दस्त से हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में मंगलवार को शाम परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
इससे तीन दिन पहले बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव निवासी भिक्खू के 10 माह के पुत्र करन और तिंदवारी थाना क्षेत्र के वासिलपुर गांव निवासी माया (65) पत्नी छोटकौना की डायरिया से मौत हो गई थी।