फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Thieves jumped from a tree in a locked house and stole goods worth four lakhs

Banda News: बंद मकान में पेड़ के सहारे कूदे चोर, चार लाख का माल समेटा

Tue, 12 Sep 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 12 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Thieves jumped from a tree in a locked house and stole goods worth four lakhs
बबेरू। मरका थाना क्षेत्र के पांडे पुरवा में चोरों ने ताला बंद मकान के पिछवाड़े स्थित पेड़ के सहारे कूदकर नकदी और जेवर पर हाथ साफ कर दिए।
विज्ञापन

पांडे पुरवा निवासी किसान रामप्रकाश पांडे ने थाने में तहरीर देकर बताया कि आठ सितंबर को मकान का ताला बंद कर मां शशिकला को लेकर कौशांबी में रिश्तेदारों के यहां गया था। 10 सितंबर को दोपहर वह गांव आया तो मेन गेट का ताला खोलकर अंदर गया तो गृहस्थी का सामान बिखरा पड़ा मिला।

कमरे के अंदर जाकर देखा तो अलमारी और बक्से का ताला टूटा पड़ा था। उसने बताया कि अलमारी में रखे 27 हजार नगदी के अलावा तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात के अलावा गृहस्थी का सामान ले गए। पीड़ित ने बताया कि चार से पांच लाख की चोरी हुई है। मकान के पीछे आंवले का पेड़ है। उसी के सहारे चोर अंदर आए हैं। थानाध्यक्ष रमेश कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। मामला संदिग्ध है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed