फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Thief gang caught, received 12 motorcycles

चोर गिरोह पकड़ा, मिलीं 12 मोटर साइकिलें

Sun, 01 Jan 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 01 Jan 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Thief gang caught, received 12 motorcycles
पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोर। - फोटो : amarujala

पुलिस टीम ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के सरगना समेत चार चोरों को दबोच कर 12 बाइकें बरामद कीं। पुलिस अधीक्षक ने गिरोह का पर्दाफाश करने वाली टीम को पुरस्कृत किया है।  

विज्ञापन


 पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने रविवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि यह गिरोह बांदा समेत अन्य जिलों से बाइक चोरी कर औने-पौने दाम पर बेचते थे। उनके निर्देश पर गठित टीम ने गिरोह के सरगना चित्रकूट जिले के कपसेठी गोबरिया गांव निवासी सुनील कुमार कुशवाहा पुत्र देवीदीन, मिथलेश कुमार कुशवाहा पुत्र मिट्ठूलाल, अवधेश कुमार कुशवाहा उर्फ गुच्चा पुत्र रामऔतार और यहां के छाबी तालाब मोहल्ला निवासी पंकज श्रीवास उर्फ पिंकू पुत्र देवीदीन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कई जगह छापे मारकर चुराई गईं 12 मोटर साइकिलें बरामद कीं। इनमें छह बाइक चोरी की रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज है। कोतवाली प्रभारी केपी सिंह की अगुवाई में टीम में एसआई राकेश सरोज (चौकी प्रभारी मंडी समिति), लालजी सिंह (मर्दन नाका), शेरेआलम खां (बलखंडी नाका), रामबाबू यादव (अलीगंज) समेत कांस्टेबिल दीपक चौहान, इंद्रमणि यादव, रमेश कुमार गौतम, उमेश पाल, तरुण कुमार शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने गिरोह का पर्दाफाश करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed