फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   There will be no festivals or events in the Containment Zone

कंटेनमेंट जोन में कोई भी त्योहार या आयोजन नहीं होंगे

Tue, 13 Oct 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
There will be no festivals or events in the Containment Zone
पीस कमेटी की बैठक में अपनी राय पेश करते ईदगाह जामा मस्जिद मुतवल्ली डा.शेख सादी जमां। - फोटो : BANDA
बांदा। नवरात्र से लेकर अगले आने वाले दिनों में सभी पर्वों पर कोविड-19 की गाइड लाइन पूरी तरह प्रभावी रहेगी। जनपद में घोषित 28 कंटेनमेंट जोन में कोई भी त्योहार आदि आयोजनों की अनुमति नहीं दी जाएगी। न ही यहां कोई आयोजक या कार्यकर्ता आदि दाखिल हो सकेगा। सड़क और चौराहों पर दुर्गा पंडाल नहीं सजाए जाएंगे।
विज्ञापन

यह बात डीएम आनंद कुमार सिंह और एसपी डा.एसएस मीणा ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में कही। बैठक में हिंदू-मुस्लिम दोनों ही वर्गों के नुमाइंदे शामिल हुए। सभी ने महामारी की गाइड लाइन और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मिलजुलकर पर्व मनाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

डीएम ने मुख्य सचिव द्वारा जारी शासनादेश का हवाला देते हुए कहा कि नवरात्र आदि आयोजनों के लिए स्थान पहले से चिह्नित कर उनकी समय सीमा भी सुनिश्चित करते हुए इसका साइट प्लान तैयार किया जाए। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन का सख्ती से पालन करें। आयोजन स्थलों पर आपसी दूरी बनाए रखने के लिए गोलों का चिह्न बना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मूर्तियों की स्थापना खाली स्थान पर की जाए और उनका आकार छोटा रखा जाए। मैदान की क्षमता से अधिक लोग न रहें। चौराहे या सड़क पर कोई मूर्ति या ताजिया आदि नहीं रखा जाएगा। मूर्तियों के विसर्जन में छोटे वाहनों का प्रयोग करें। गेट पर ही सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था होनी चाहिए। किसी भी कार्यक्रम में 200 व्यक्तियों से अधिक भीड़ न हो। इस शासनादेश का पालन सभी को करना होगा।
दर्शकों के आने-जाने के अलग-अलग रास्ते हों। कोरोना के लक्षण वाला कोई दर्शक आता है तो उसे शिष्टता पूर्वक प्रवेश से मना कर दें। इलाज की सलाह दें। दर्शक और आयोजक सभी मास्क जरूर लगाएं। दरवाजों के हैंडल, बैरीकेड्स, वॉशरूम, नलों की टोंटी आदि नियमित रूप से सैनिटाइज हो और सोडियम हाइड्रो क्लोराइड का इस्तेमाल कई बार किया जाए। डीएम ने कहा कि बेहतर होगा कि सीसीटीवी कैमरे भी लगवा लिए जाएं।
केंद्रीय नवदुर्गा महोत्सव समिति पदाधिकारियों अमित सेठ भोलू, पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, संतोष गुप्ता, वैश्य राजकुमार राज, सत्यप्रकाश सराफ आदि ने भी सुझाव और सवाल किए। उधर, ईदगाह व जामा मस्जिद के मुतवल्ली डा.शेख सादी जमां ने हिंदू-मुस्लिम एकता की चली आ रही विरासत को यहां के बाशिंदों द्वारा बरकरार रखने और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का भरोसा दिलाया।

मोहर्रम कमेटी संरक्षक डा.मोहम्मद शोएब, सपा पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान अली राजू, रजत सेठ, पुष्कर द्विवेदी, शंभू धुरिया, नारायण धुरिया, अशोक गुप्ता, मनोज जैन, प्रकाश साहू, अशोक भागवानी, कमलेश गुप्ता, चारूचंद्र खरे सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता और सभी थानों के इंचार्ज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed