फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   There was no electricity for eight hours, consumers are troubled in the heat

Banda News: आठ घंटे नहीं आई बिजली, गर्मी में उपभोक्ता परेशान

Tue, 23 Jul 2024 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
There was no electricity for eight hours, consumers are troubled in the heat
बांदा। चिपचिपी गर्मी में शहरवासियों को भीषण बिजली कटौती का दंश झेलना पड़ रहा है। सोमवार को अलीगंज में बिना बिजली आठ घंटे उपभोक्ता गर्मी में परेशान रहे। वहीं महेश्वरी देवी फीडर में सर्विस केबल टूटन से कई मोहल्लों में घंटों बिजली नहीं आई। टेलीफोन फीडर में फाल्ट से पीलीकोई सब स्टेशन से आपूर्ति दोपहर में तीन घंटे ठप रही और लोग गर्मी में बिलबिलाते रहे।
विज्ञापन




सोमवार को अलीगंज में केबल डालने के लिए सुबह दस बजे बिजली काट दी गई तो शाम सात बजे चालू हो सकी। इसके पहले सुबह भी कई बार बिजली कटने से लोग पानी नहीं भर पाए। इंदिरा नगर में बीएसएनएल आफिस के आसपास सुबह 11 बजे बिजली कटी तो शाम छह बजे तक लोग इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

पदमाकर चौराहे पर बिजली शार्ट सर्किट होने के कारण शाम पांच बजे बिजली काटी गई तो घंटों लोग परेशान रहे। महेश्वरी देवी फीडर में किरण कॉलेज चौराहे के पास शाम को सर्विस केबल टूटने पर शटडाउन ले लिया गया। सात बजे तक कोई कर्मचारी बिजली बनाने नहीं पहुंचा। वहीं टेलीफोन फीडर में दोपहर दो बजे फाल्ट आने से पीलीकोठी सब स्टेशन से आपूर्ति बंद कर दी गई। शाम पांच बजे के बाद यहां आपूर्ति बहाल हुई। ट्रांसफार्मर से फ्यूज उड़ने के कारण दोपहर 12 बजे कटरा, छिपटहरी, अतर्रा चुंगी की बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन












आज सर्वोदय नगर में नहीं रहेगी लाइट



चिल्ला रोड स्थित विद्युत उप केंद्र में 11केवी बांदा फीडर पर 400केवीए ट्रांसफार्मर से निकले तार को बदलने का काम किया जाएगा। एसडीओ देवव्रत आर्या ने बताया कि एचएल इंटर कालेज व सर्वोदय नगर दोनों लाइनों पर कार्य होने के कारण सुबह 11 जे से शाम छह बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed