फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   There was a jam in the market in Chowk Bazaar.

Banda News: चौक बाजार में बाजार में जाम ने छकाया

Fri, 26 Sep 2025 02:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 26 Sep 2025 02:11 AM IST
सार

अतर्रा के चौक बाजार क्षेत्र में नवरात्रि पर बढ़ी भीड़ के कारण बृहस्पतिवार सुबह भारी ट्रैफिक जाम लग गया। जर्जर सड़क से दुर्घटनाएं भी बढ़ रही हैं। पुलिस ने भीड़ वाले इलाकों में तैनाती बढ़ाने की बात कही है।

विज्ञापन
There was a jam in the market in Chowk Bazaar.
फोटो - 20 चौक बाजार में जाम में फंसे वाहन। संवाद

विस्तार

अतर्रा। कस्बे के चौक बाजार में बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:30 बजे भीषण जाम लगा गया। इस दौरान नरैनी रोड, बांदा रोड, बदौसा रोड तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। नवरात्र पर बाजार क्षेत्र में जगह-जगह पंडाल लगने से श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है, इससे ज्यादातर समय जाम लग जाता। जाम के चलते एंबुलेंस सहित अन्य वाहन भी प्रभावित हुए। स्थानीय आनंद राजा, अंतिम केसरवानी, राघवेंद्र गुप्ता सहित आदि ने कहा कि नवरात्रि पर भीड़ वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी आवश्यक है। कोतवाली प्रभारी ऋषि देव सिंह ने कहा कि नवरात्रि पर जाम नहीं लगने दिया जाएगा। बताया कि भीड़ वाले इलाकों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। (संवाद)
विज्ञापन

जर्जर सड़क पर आए दिन हादसे
अतर्रा। राजनगर निवासी अधिवक्ता विनय कुमार मिश्रा ने मोहल्ले की जर्जर सड़क को लेकर एसडीएम राहुल द्विवेदी को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि जल जीवन मिशन के तहत तीन माह पहले सड़क तोड़ दी गई थी। कार्य पूरा होने के बाद इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। इससे जहां आवागमन प्रभावित होता है वहीं आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार बनते हैं। उन्होंने एसडीएम से सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है। (संवाद)

फोटो - 20 चौक बाजार में जाम में फंसे वाहन। संवाद

फोटो - 20 चौक बाजार में जाम में फंसे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed