फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Theft of millions of village head home

ग्राम प्रधान के घर लाखों की चोरी

Sun, 17 May 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 17 May 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के घर धावा बोलकर चोरों ने दो लाख रुपये

विज्ञापन
नकदी समेत लाखोें रुपये की कीमत के सोने-चांदी कीमत के जेवर पार कर दिए। डीआईजी समेत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्राइम ब्रांच की फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने घटनास्थल के नमूने लिए।

गिरवां थाना क्षेत्र के स्योढ़ा गांव में ज्ञान प्रकाश गिरि प्रधान हैं। पुलिस को दी तहरीर में प्रधान ने बताया कि 16 मई को तड़के 1 से 3 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने बक्से और सूटकेस में रखे तमाम सोने-चांदी के जेवर और 2 लाख रुपये चोरी कर लिए। घर के सदस्य सोते रहे उन्हेें भनक भी नहीं लगी।

मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और प्रधानी से संबंधित अभिलेख भी चोरों ने नहीं छोड़े। सुबह आंख खुलने पर चोरी का पता चला। डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी, डीएम सुरेश कुमार, एसपी राकेश शंकर और नरैनी क्षेत्राधिकारी, गिरवां थानाध्यक्ष चौधरी रमेश सिंह सहित क्राइम ब्रांच, फिंगर प्रिंट्स टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीआईजी ने कहा कि जल्द ही चोरों तक पुलिस पहुंचेगी

                   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed