{"_id":"6b086ea36befcb04720fa906","slug":"the-youth-have-delivered-a-message-the-path-to-development-will-only-be-smooth-if-nature-is-preserved-banda-news-c-215-1-aur1007-139350-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: युवाओं ने दिया संदेश, प्रकृति बचेगी तभी विकास की राह होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: युवाओं ने दिया संदेश, प्रकृति बचेगी तभी विकास की राह होगी आसान
विज्ञापन
फोटो 26 सीकेटीपी 01 दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते कामदगिरि पीठ के अधिकारी संत व अन्य। स्र
चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विवि के सभागार में बृहस्पतिवार को पंचम राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद-2027 के विवि स्तरीय चयन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां विद्यार्थियों ने विचार रखे। एक विद्यार्थी ने कहा कि हम विकास के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि विनाश के खिलाफ हैं। युवाओं के विचारों पर सभागार तालियों से गूंज उठा।
मुख्य अतिथि कामदगिरि पीठ के अधिकारी संत डॉ. मदन गोपाल दास महाराज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी का सामूहिक दायित्व है। यदि आज हम नहीं जागे, तो कल प्रकृति हमें जगाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे ने कहा कि वास्तविक विकास वही है, जो प्रकृति को साथ लेकर आगे बढ़े।
निर्णायक मंडल ने जसस्वनी नायक, प्रियांक सूर्यवंशी, इप्सिता रानी, हर्षिता, शिवशंकर, प्रतिष्ठा देवी, यशी श्रीवास्तव, आयुष शर्मा, हिमांशी सिंह और मोहित का चयन किया। ये सभी राज्य स्तर पर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में प्रो. कपिल देव मिश्रा, प्रो. उमेश शुक्ला, प्रो. साधना चौरसिया, प्रो. एचएस कुशवाहा समेत अन्य मौजूद रहे।