फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young man returned from Dubai hanged in the house

दुबई से लौटे युवक ने घर में फांसी लगाई

Tue, 02 Jun 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
The young man returned from Dubai hanged in the house
बांदा। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। ढाई माह पूर्व वह दुबई से लौटा था। शहर कोतवाली क्षेत्र के स्वराज कालोनी (गली नंबर-5) निवासी मनोज गुप्ता (26) पुत्र रमेशचंद्र गुप्ता ने मंगलवार की दोपहर घर के बरामदे में पंखे के हुक में रस्सी से फांसी लगा ली। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य मकान की दूसरी मंजिल में सो रहे थे। पिता वन विभाग के रिटायर्ड कर्मी हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मनोज ने कोटा (राजस्थान) से मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद दुबई चला गया था। वहां होटल मैनेजमेंट का काम देखता था। ढाई माह पूर्व घर लौट आया। फिलहाल परिजन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके। मृतक तीन भाइयों में छोटा और अविवाहित था। कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या है। परिजनों ने पूरी वजह नहीं बताई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed