फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young man made a leap into the well addicts

नशेड़ी युवक ने कुएं में लगाई छलांग

Thu, 26 May 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 26 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
The young man made a leap into the well addicts
आत्महत्या

बांदा। नशे में धुत युवक ने कुएं में छलांग लगा दी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य हादसों में सात घायल हो गए। एक को नाजुक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव में प्रेम प्रकाश (25) पुत्र रामबहादुर गुरुवार को सुबह शराब पीकर हंगामा कर रहा था।

विज्ञापन


घर वालों ने मना किया तो उसने कुएं में छलांग लगा दी। परिजनों ने बाहर निकाल कर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। एक अन्य घटना में गौरिहार (छतरपुर) का लल्लू (36) पुत्र रामकिशुन कुआं निर्माण में काम करते समय ईंटों का चट्टा ढह जाने से दबकर घायल हो गया।
विज्ञापन


शहर के क्योटरा मोहल्ला निवासी फूलमती (60) पत्नी रामकृपाल गुरुवार को सुबह बाइक की टक्कर से घायल हो गई। उधर, हाथीखाना (अलीगंज) निवासी शमसुल हक (80) और पैलानी थाना क्षेत्र के निवाइच गांव की राशि (5) पुत्री मुन्नीलाल बुधवार की रात अपने-अपने घरों की छत से गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां गांव निवासी सोना देवी (25) पत्नी श्रीराम गुरुवार को सुबह भैंस के हमले में घायल हो गई। जिला अस्पताल से उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। एक अन्य घटना में फतेहगंज थाना क्षेत्र के जबरापुर गांव निवासी अशरफ (13) पुत्र हमीद बक्श बुधवार की रात दीवार गिरने से दबकर घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed