{"_id":"5eecf79f8ebc3e42d4747238","slug":"the-world-s-health-care-system-will-change-in-five-years-banda-news-knp566455985","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदाः अंतर्राष्ट्रीय गूगल वेबिनार में बोले वरिष्ठ रेडियो न्यूरोलॉजिस्ट, पांच साल में बदल जाएगा दुनिया का हेल्थ केयर सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदाः अंतर्राष्ट्रीय गूगल वेबिनार में बोले वरिष्ठ रेडियो न्यूरोलॉजिस्ट, पांच साल में बदल जाएगा दुनिया का हेल्थ केयर सिस्टम
विज्ञापन
बांदा। अगले पांच साल में दुनिया में हेल्थ केयर सिस्टम (स्वास्थ्य सुरक्षा तकनीक) में बड़ा बदलाव आ जाएगा। वर्चुअल चेकअप, वर्चुअल असिस्टेंस, आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस के साथ हेल्थ केयर सिस्टम की सुविधाएं बढ़ जाएंगी। यह बात अमेरिका के वरिष्ठ न्यूरो रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विवेक अग्रवाल ने कही। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव में हार्ड इम्युनिटी (प्रतिरोधकता) ही एक रास्ता हो सकती है। इस पर अभी रिसर्च चल रहा है।
पं. जेएलएन डिग्री कालेज की मेजबानी और रसायन विभाग के तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गूगल वेबिनार का आयोजन किया गया। इसका मुख्य मुद्दा कोविड-19 से प्रभावित विश्व में हेल्थ केयर सिस्टम था। राजस्थान के एसोसिएट प्रोफेसर डा. विपिन सिंह ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार के उपायों को बताया।
लखनऊ के असिस्टेंट प्रोफेसर मनोज पांडेय ने कहा कि चीन के जूम एप का बहिष्कार कर गूगल एप पर अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन काफी महत्वपूर्ण और सराहनीय है। उन्होंने कोरोना वायरस के विविध रूप और इससे पड़ने वाले प्रभाव बताए।
विज्ञापन
संयोजक डा. रोहित कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस अति सूक्ष्म है। इसे हम तभी हरा पाएंगे जब अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएंगे। उन्होंने दोहा भी पढ़ा ‘मन के हारे हार है, मन के जीते जीत’। अत: मन में दृढ़ इच्छा शक्ति रखना चाहिए।
मेजबान महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एनएल शुक्ल ने वेबिनार में शामिल विशेषज्ञों का धन्यवाद किया। वेबिनार का संचालन राजकीय कालेज, नोएडा की डा. कविता सिंह चौधरी और डा. मणि अरोरा ने किया। राजकीय कालेज, अलीगढ़ के डा. ललित सिंह भी शामिल रहे।