फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The woman ran to the inspector who went to investigate

जांच करने गए दरोगा को महिला ने दौड़ाया

Sun, 27 Jun 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
The woman ran to the inspector who went to investigate
करतल (बांदा)। पुकारी गांव के मजरा धोबिन पुरवा में डीएम के आदेश पर जांच करने गए चौकी प्रभारी को महिला ने दौड़ा लिया और उनके साथ अभद्रता की। जांच अधिकारी के साथ महिला फोर्स न होने से वापस लौट आए। इस मामले में एसपी ने कोतवाल सविता श्रीवास्तव को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीएम और एसपी को शिकायती पत्र देकर गांव की एक महिला पर आरोप लगाया कि वह गांव समाज की जमीन पर कब्जा कर चबूतरे का निर्माण करा रही है। मना करने पर विवाद हो रहा है। फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। इस संबंध पर बड़े अफसरों के आदेश पर रविवार को जांच करने पहुंचे चौकी इंचार्ज करतल रामचंद्रन संग महिला ने अभद्रता करते हुए उन्हें दौड़ा लिया।
विज्ञापन

ड्राइवर के साथ अकेले पहुंचे दरोगा को वहां से भागना पड़ा। उन्होंने कोतवाली नरैनी में पूरे मामले की जानकारी दी है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि उनके साथ महिला फोर्स न होने से उन्हें लौटना पड़ा। एसपी अभिनंदन ने कोतवाल सविता श्रीवास्तव को जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed