फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The woman committed suicide by hanging herself

Banda News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 14 Oct 2024 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
The woman committed suicide by hanging herself
बांदा। महिला ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। सास सुबह सोकर उठीं तो उसे कमरे में फंदे से लटका देखा। शोर मचाकर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी आराधना (26) ने सोमवार को तड़के घर के अंदर छप्पर की धन्नी से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। सास प्रेमा देवी ने देखा तो उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। पति अनुराग सिंह ने बताया कि वह सूरत में रहकर पेंटिंग का काम करता है। ढाई माह पहले वह पत्नी व बच्चाें के साथ गांव आया था। उसने किस वजह से खुदकुशी की है उसे नहीं पता।

आराधना का मायका पैलानी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव में है। उसके माता-पिता भी सूरत में रहकर मजदूरी करते हैं। उसके एक दो महीने का पुत्र व चार साल की बेटी है। गांव में पिता के नाम छह बीघा जमीन है। उधर, देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि घरेलू नाराजगी के चलते फंदा लगाकर जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed