फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The two towers from the wind dashed line Banda - Parichha

आंधी से बांदा-पारीछा लाइन के दो टावर धराशायी

Wed, 25 May 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 25 May 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
The two towers from the wind dashed line Banda - Parichha
आंधी से धराशायी हुआ पारीछा-बांदा एचटी लाइन का टावर। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में बुधवार को आंधी ने पावर कारपोरेशन का बंटाधार कर दिया। इसके साथ ही चित्रकूटधाम मंडल की बिजली आपूर्ति अस्त-व्यस्त हो गई। आंधी से पारीछा से बांदा बिजली आपूर्ति वाली 220 केवी लाइन के दो टावर धराशायी हो गए। इससे मंडल को मिल रही सौ  मेगावाट बिजली ठप हो गई। लगभग एक पखवारे तक चित्रकूटधाम मंडल में बिजली का संकट रहेगा। पावर कारपोरेशन को लगभग 12 लाख रुपये की चपत लगी है।

विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से रोजाना आंधी के झोंके बिजली की लाइनों, खंभों और ट्रांसफार्मरों को नेस्तनाबूद कर रहे हैं। बिजली और पानी दोनों का ही जबरदस्त संकट खड़ा हो गया है। इसी दौरान बुधवार को सुबह करीब 10:45 बजे पश्चिम से उत्तर की ओर चली भीषण धूल भरी आंधी ने गोयरा मुगली गांव के पास 220 केवी लाइन के दो टावरों को धराशायी कर दिया। टावर संख्या 66 व 67 बुरी तरह बिखर गए। घटना के समय हाईटेंशन ये लाइनें चालू थीं लेकिन गनीमत रही कि कोई इनकी चपेट में नहीं आया और हादसा नहीं हुआ। यह टावर पारीछा (झांसी) बिजलीघर से यहां तिंदवारी रोड में स्थित 220 केवी सब स्टेशन तक आई लाइन के हैं। टावर गिरते ही आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही ट्रांसमिशन अधीक्षण अभियंता रमेशचंद्र और अधिशासी अभियंता उमेश वर्मा तथा उप खंड अधिकारी राजीव आर्या मौके पर पहुंच गए। अधिशासी अभियंता ने बताया कि पारीछा से 200 मेगावाट बिजली ली जा रही है। इससे बांदा, हमीरपुर और महोबा जनपदों को आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि नए टावर तैयार करने में लगभग 15 दिन लगेंगे। तब तक मंडल में बिजली का कुछ संकट बना रहेगा। ओवरलोडिंग होने पर कटौती की जाएगी। बताया कि अब फतेहपुर से कुछ बिजली ली जा रही है। इसलिए तीनों जनपदों को दो ग्रुपों में बांटकर बारी-बारी से बिजली दी जाएगी। गांवों में दो से तीन घंटे और शहर में एक से दो घंटे की कटौती की जा सकती है। उन्होंने बताया कि टावर गिरने से लगभग 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ। यह भी बताया कि नए टावर खड़े करने के लिए महोबा से आदमी बुलाए गए हैं। तत्काल काम शुरू हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed