फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The trip turned out to be water conscious

जागरूक करने के लिए निकली पानी यात्रा

Fri, 01 Jul 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 01 Jul 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
The trip turned out to be water conscious
पानी यात्रा की रवानगी से पूर्व रथ यात्रा सदस्यों को संबोधित करते विधायक दलजीत सिंह। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। तालाब और पानी के प्रति लोगों में जागरूकता और जिम्मेदारी का एहसास कराने की मंशा से शुरू हुई पानी यात्रा शुक्रवार को रवाना हो गई। यह सात दिन चलेगी। बुंदेलखंड और कुछ कानपुर जनपद के गांवों को शामिल करते हुए लगभग तीन सैकड़ा गांवों से गुजरेगी। आठ जुलाई को लखनऊ में समापन होगा।पानी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के क्षेत्र में सक्रिय कई स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने पानी यात्रा का आयोजन किया है। शुक्रवार को दोपहर में शहर के प्रमुख और सूखे पडे़ छाबी तालाब से पानी यात्रा की शुरुआत हुई। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक दलजीत सिंह ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य तालाब एवं भूदान चारागाह मुक्ति अभियान है। पर्यावरण विद प्रोफेसर योगेंद्र यादव ने कहा कि तालाब एवं पोखर पब्लिक और सरकार की अनदेखी का शिकार हैं। तालाब किसान व चारागाह के संकट से जूझ रहे हैं। कानपुर से आए अनिल सिंह ने कहा कि तालाबों के बारे में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए।

विज्ञापन


प्रभागीय वनाधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि 11 जुलाई से वनोत्सव शुरू हो रहा है। रेंजर जेके जायसवाल व टीएन सिंह ने युवाओं को पौधरोपण के प्रति प्रेरित किया। अभियान संयोजक व समाजसेवी आशीष सागर ने यात्रा का उद्देश्य बताया। साथ ही कहा कि नगर के ऐतिहासिक छाबी तालाब को नगर पालिका ने बर्बाद कर दिया। अब यहां शौचालय बनाया जा रहा है। इसका विरोध होना चाहिए। पानी यात्रा में नलिनी मिश्रा, स्नेहिल सिंह, अनुज, हनुमत द्विवेदी, प्रणव मिश्रा, राघवेंद्र शुक्ला, गौरव पांडेय, अंकित मिश्रा, अंकित द्विवेदी, अंशुमान सिंह, धीरज पांडेय, धनंजय चौधरी, राघवेंद्र मिश्रा, यशवंत पटेल, अटल बिहारी पटेल आदि शामिल रहे। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य बाबूलाल गुप्त, सुनील कुमार सनी, केशव पाल आदि भी उपस्थित रहे। विधायक व डीएफओ ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा रथ को रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed