फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The temp reached 46 again

पारा फिर 46 पर पहुंचा

Mon, 18 Apr 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 18 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
The temp reached 46 again
मौसम - फोटो : demo

बांदा। गर्म पछुवा हवाएं बुंदेलखंड को लगातार तपा रही हैं। बाशिंदों का पासीना छूट रहा है। रविवार को एक डिग्री की राहत के बाद सोमवार को फिर तापमान 46 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम पारे में भी दो डिग्री की वृद्धि हुई। यह बढ़कर 30 हो गया। अप्रैल में इतनी भीषण गर्मी कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ रही है। उधर, विशेषज्ञों ने 21 अप्रैल के आसपास आंधी के आसार जताए हैं।

विज्ञापन


अप्रैल की शुरुआत में ही तापमान 40 डिग्री पार हो गया था। अब इसमें 6 डिग्री का और इजाफा होने से बढ़कर 46 डिग्री हो गया है। शनिवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन था। पारा 46 पर जा पहुंचा था। अगले ही दिन रविवार को हल्के बादलों से तापमान मेें एक डिग्री की गिरावट आ गई। लेकिन सोमवार को फिर पारे ने पलटी मारी और 46 डिग्री पर आ गया।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के सुरेश कुमार ने पूर्वानुमान में बताया कि 21 अप्रैल को बदली व आंधी आ सकती है। तब कुछ समय के लिए गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। उधर, कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा के मौसम विशेषज्ञ डॉ.एसएस खां ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में मौसमी उठापटक और पश्मिचमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम में जल्द ही बदलाव आएगा। उन्होंने अगले एक-दो दिन बाद धूल भरे तेज अंधड़ चलने की संभावना जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed