फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The team seized six sacks of pan masala

Banda News: टीम ने छह बोरी पान मसाला पकड़ा

Wed, 23 Apr 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The team seized six sacks of pan masala
बांदा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पैलानी में विष्णु गुप्ता की दुकान से छह बोरी पान मसाला पकड़ा। टीम को विक्रेता मौके पर किसी भी प्रकार का एजेंसी होने का अधिकार पत्र नहीं दिखा सका। नमूना लेने के बाद टीम ने पान मसाला पुलिस की अभिरक्षा में रख दिया। टीम ने मिलावटी व दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी जय प्रकाश ने बताया कि टीम ने मंगलवार को तिंदवारी के सेमरी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एमडीएम का खाना चेक किया। सब्जी व चावल का नमूना लिया। रसोइयों को साफ-सफाई से खाना बनाने का प्रशिक्षण दिया। बाद में तिंदवारी स्थित जितेंद्र दुबे की डेयरी में खोया का नमूना लिया। यह डेयरी बिना लाइसेंस के चलती पाए जाने पर नोटिस देकर तीन दिन में लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

पैलानी में गोविंद मिल्क डेयरी के यहां से दही, जसपुरा में प्रवीण गुप्ता के यहां से बेसन का नमूना लिया गया। इनका टर्नओवर 12 लाख से अधिक है। इसके बाद भी इनका विभाग में पंजीकरण नहीं है। जिन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। मनोज कुमार भरूआ सुमेरपुर, हमीरपुर द्वारा जसपुरा में सरसों के तेल की बिक्री की जाती है। इसका नमूना लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed