{"_id":"69dfe2f0e6e6d65bdf0b5b05","slug":"the-students-took-a-leap-the-girls-were-also-not-far-behind-banda-news-c-212-1-bnd1018-144631-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: छात्रों ने लगाई छलांग, छात्राएं भी नहीं रहीं पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: छात्रों ने लगाई छलांग, छात्राएं भी नहीं रहीं पीछे
Thu, 16 Apr 2026 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित होने पर खुशी मनातीं विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल की मेधावी छात
बांदा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने हाईस्कूल (कक्षा 10) का परीक्षा परिणाम बुधवार देर शाम घोषित कर दिया। इस वर्ष परिणाम में बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है। कुल पास प्रतिशत लगभग 93.70 फीसदी दर्ज किया गया है।
जिले में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र वेदांत गुप्ता 97.8 प्रतिशत, अंशुमान तिवारी ने 97.6 प्रतिशत तो दीक्षा गुप्ता ने 97.4 प्रतिशत परीक्षा में अंक लाकर टाॅप किया है। वहीं सेंट जेवियर्स हाईस्कूल के छात्र अभय सिंह ने 97.2 प्रतिशत तो समृद्धि श्रीवास्तव ने 95.6 प्रतिशत, सुरभि प्रजापति ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर कालेज का गौरव बढ़ाया है। सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा आराध्या गुप्ता, अनंत कसौधन व गौरांश गुप्ता ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। देवांशु मिश्रा ने 96.8 तो गुलाल मिश्रा ने 96.4 प्रतिशत अंक लाकर माता-पिता व कालेज का नाम रोशन किया है।
संत तुलसी पब्लिक स्कूल की छात्रा निहारिका सिंह ने 95.6 प्रतिशत, अनुराग सिंह ने 93.8 व आरना गुप्ता ने 93.2 प्रतिशत, ओजस्वी गुप्ता 92.6 तो अनुष्का सिंह ने 92.2 अंक लाकर कालेज में स्थान प्राप्त किया है। अतर्रा के तथागत ज्ञान स्थली स्कूल में कुमार आदर्श ने 97 प्रतिशत, सयुंक्ता तिवारी ने 95.2 प्रतिशत, हर्षित कुमार ने 94.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। शांतिधाम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अतर्रा के छात्र पारस सोनी 92.8 प्रतिशत, सिद्रा शमीम अंसारी ने 91.4 प्रतिशत, शौर्य सिंह वर्मा ने 91.1 प्रतिशत अंक परीक्षा में प्राप्त किए हैं। बबेरू के वीएसएम पब्लिक स्कूल के आकाश गुप्ता ने 91 प्रतिशत, आलोक पांडेय ने 90.4 तो छात्रा अंशिका शुक्ला ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी के छात्र मयंक कुशवाहा ने 92 प्रतिशत, आयुष चौरसिया ने 88.6, तान्या ने 88.2 तो याशिका सिंह ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज और माता-पिता का नाम रोशन किया है। श्री गुरुराम राय सेन स्कूल के अर्पित सेन 89 प्रतिशत, वंशिका गुप्ता 86 प्रतिशत, अर्पना प्रजापति 85.8, श्रुति गुप्ता 81 प्रतिशत में रहीं।
विज्ञापन
विद्यालयों में परिणाम घोषित होते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। स्कूलों में भी टॉपर्स का सम्मान किया गया। शिक्षकों ने छात्रों की सफलता को उनकी मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया।