फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The Shiva temple resonated with the chanting of Har Har Mahadev

Banda News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय

Tue, 23 Jul 2024 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
The Shiva temple resonated with the chanting of Har Har Mahadev
बांदा। सावन के पहले सोमवार को भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ बामदेवेश्वर पर्वत पर पहुंच गई। गुफा में विराजमान भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। धतूरे का फल और बेलपत्र चढ़ाकर आरती की।
विज्ञापन

भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए सावन का महीना विशेष महत्व रखता है। सावन के पूरे महीने भगवान शिव की आराधना और शिवलिंग निर्माण का सिलसिला चलता है। इस महीने में सोमवार के दिन की विशेष महत्ता है।
विज्ञापन


गुफा की सीढि़यों पर बैरिकेडिंग लगाई गई थी। गुफा के प्रवेश द्वार पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। बारी-बारी से श्रद्धालुओं को गुफा के अंदर भेजा गया। गुफा में स्वयंसेवियों के साथ महिला पुलिस कर्मी भी तैनात रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पाथादाई मंदिर में भी उमड़े श्रद्धालु
फोटो18-पाथापाई मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
पैलानी। खप्टिहा कलांं कस्बे में स्थित मां पाथादाई के मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने विशाल शिवलिंग का पूजन-अर्चन किया। शिव भक्त अभिलाषा सिंह और विकास द्विवेदी उर्फ बंटू शास्त्री ने बताया कि यहां 12 महीने अखंड रामायण पाठ के साथ भजन कीर्तन होता है। कस्बे में स्थित मां गढ़ीदाई मंदिर, रघुवीर मंदिर, खेरापती मंदिर, योगिनी माता मंदिर, काली देवी मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर आदि में श्रद्धालुओं की भीड़ पूजन-अर्चन करती रही। बांदा हमीरपुर मार्ग के मध्य स्थित महाकालेश्वर मंदिर पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed