{"_id":"1157946265553263097f5d8bc6ce111c","slug":"the-second-batch-of-shicshamitron-did-not-admit-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे बैच के शिक्षामित्रों को नहीं मिले प्रवेश पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे बैच के शिक्षामित्रों को नहीं मिले प्रवेश पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 15 Jan 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
दूसरे बैच के शिक्षा मित्रों की शनिवार को हो रही चौथे सेमेस्टर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं मिले हैं। शिक्षा मित्रों ने रोष जताते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन
शिक्षामित्र लक्ष्मी नारायण शुक्ल, विजय कुमार शुक्ल, अर्चना त्रिवेदी, किरन तिवारी, राकेश शर्मा, कामता यादव, श्याम बिहारी यादव, नत्थू प्रसाद, राकेश लोध आदि ने कहा कि चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 17 जनवरी को इलाहाबाद में होनी है, लेकिन बांदा में शेष या अनुत्तीर्ण शिक्षा मित्रों के परीक्षा फार्म लेट लतीफ करके 14 जनवरी को इलाहाबाद भेजे गए हैं।
विज्ञापन
15 जनवरी को अवकाश रहा। ऐसे में 16 जनवरी को प्रवेश पत्र मिलने के आसार नहीं है।
उधर, उत्तर प्रदेश व्यावसायिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षकों के विनियमितीकरण के लिए कार्रवाई लगभग पूरी हो चुकी है। इसी उपलक्ष्य में 28 जनवरी को माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। व्यवसायिक शिक्षा इसमें शरीक हों।
विज्ञापन