{"_id":"6ae23a31dfc1a354db00b6cb","slug":"the-police-will-question-four-murder-suspects-for-six-hours-today-banda-news-c-212-1-sknp1006-154022-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: चार हत्यारोपियों से आज छह घंटे पूछताछ करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: चार हत्यारोपियों से आज छह घंटे पूछताछ करेगी पुलिस
Wed, 28 Oct 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव में दो मासूम सगे भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस बृहस्पतिवार को जेल में बंद चार आरोपियों से छह घंटे पूछताछ करेगी।
न्यायालय ने पुलिस कस्टडी रिमांड की मंजूरी दे दी है। पुलिस सुबह 10 से शाम चार बजे तक आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्य जुटाएगी।
गांव निवासी भइयाराम के पुत्र मनोज और युवराज की 30 सितंबर को रंजिश में हत्या कर शव पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिए गए थे। पुलिस ने मामले में भवानीदीन, अखिलेश, सुरेंद्र नेता और लम्बरी समेत एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में साजिश रचने और वारदात को शह देने के आरोप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र पाल वर्मा और शेरा उर्फ ओमकार को भी गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए जाने वाले चार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म स्वीकार नहीं किया था। अब पुलिस बच्चों को कब और कहां ले जाया गया, हत्या कैसे की गई और वारदात में किसकी क्या भूमिका रही, जैसे सवालों के जवाब तलाशेगी। नरैनी कोतवाली प्रभारी एवं विवेचक प्रताप सिंह ने बताया कि निर्धारित समय में चारों आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
-- -
पीड़ित परिवार के घर पर पुलिस तैनात
बांदा। नंदवारा कांड के बाद पीड़ित भइयाराम के घर के बाहर पुलिस तैनात है। मामले के राजनीतिक मोड़ लेने के बाद पुलिस सतर्कता बरत रही है। नरैनी कोतवाली प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।