फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The number of skin patients in OPD has doubled

Banda News: ओपीडी में दो गुना हो गई त्वचा रोगियों की संख्या

Tue, 23 Dec 2025 10:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 23 Dec 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
The number of skin patients in OPD has doubled
ओपीडी में मरीजों को देखते डॉ. शाहिद खान। संवाद
बांदा। सर्दी में त्वचा में एक्जिमा का दायरा बढ़ रहा है। जिला अस्पताल व रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। आम दिनों में ऐसे मरीजों की संख्या 20 से 25 रहती है। सर्दी के मौसम में अब इनकी संख्या 50 तक पहुंच चुकी है। जिले में एक भी चर्म रोग विशेषज्ञ के न होने पर मेडिसिन विभाग के डॉक्टर ही ऐसे मरीजों की ओपीडी कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल व रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में एक भी चर्म रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। सर्दी के मौसम में एक्जिमा, त्वचा सूखी, लाल, खुजलीदार और सूजन वाली हो जाती है। सर्दी में त्वचा सूखी होने से यह रोग आम हो जाता है। हालांकि यह संक्रामक रोग नहीं है, पर सर्दी में इस रोग के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों की माने तो सर्दी में एक्जिमा के रोगी बढ़े हैं।
विज्ञापन

प्रतिदिन दोनों अस्पतालों में 50 मरीज आ रहे हैं। इन मरीजों को मेडिसिन विभाग के डॉक्टर दवा और मरहम देकर इलाज कर रहे हैं। जिला अस्पताल में आयुष भवन में तैनात मेडिसिन विभाग के डॉक्टर शाहिद खान व डॉ. अरमानुलहक ने बताया कि सर्दी के मौसम में एक्जिमा के मरीज आ रहे हैं। दोनों डॉक्टरों का कहना है कि नियमित उपचार से यह रोग ठीक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए जाड़ों में त्वचा में सूखी नहीं रखें, त्वचा में सरसों का तेल या नारियल का तेल लगाते रहें। एलर्जी के मरीज है तो डॉक्टर की सलाह पर ही दवा का सेवन करें। पालतू जानवरों को पालते हैं तो जानवरों से ज्यादा खेले नहीं। ठीक होने पर यह एक से तीन हफ्ते का समय ले लेता है।

------------------

बोले डॉक्टर
--------------------


जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर शाहिद खान व डॉ. अरमानुलहक का कहना है कि सर्दी के मौसम में शरीर का तापमान स्थिर रखने के लिए सामान्य मनुष्य को कम से चार से पांच लीटर पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे पानी की मात्रा में शरीर में सही बने रखने से त्वचा सूखेगी नहीं। इसके अलावा अगर एलर्जी के मरीज हैं तो एलर्जी वाली चीजों से परहेज करें। मसालेदार, तला हुआ भोजन से परहेज करें। सर्दी के मौसम में बहुत ज्यादा गरम पानी से न नहाए। दिक्कत होने पर डॉक्टर को दिखाएं। डॉक्टर की सलाह पर ही दवा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed