फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The miscreants looted lakhs by beating the old man

नकाबपोश बदमाशों ने वृद्ध को पीटकर लाखों लूटे

Mon, 21 Jun 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
The miscreants looted lakhs by beating the old man
बांदा। मटौंध क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव में नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर वृद्ध किसान को पीटने के बाद नगदी और सोने-चांदी के जेवर लूट ले गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गोयरा मुगली गांव निवासी मेढ़ा भाऊ रविवार की रात अपने नए घर में अकेले था। रात करीब ढाई बजे दीवार फांदकर बदमाश घर के अंदर दाखिल हो गए और किसान को ईंट-पत्थर से वारकर मरणासन्न कर डेढ़ लाख रुपये और लगभग पांच लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर लूट ले गए। बदमाशों की संख्या लगभग तीन बताई गई है। घटना के वक्त अन्य परिजन पुराने घर में थे। घायल और उसके भतीजे ताहिर ने बताया कि हाल ही में नया घर बनवाया है। परिवार के सभी लोग उसमें शिफ्ट होना चाहते थे। लगभग एक सप्ताह से पुराने घर से सामान ढोकर नए घर में पहुंचाया जा रहा था। सुनसान स्थल में घर होने पर बदमाशों ने धावा बोला और लूट ले गए। थाना इंस्पेक्टर रामजी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed