{"_id":"fd80954cb171d099671930542424366f","slug":"the-maximum-and-minimum-temperature-decreased-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप पर भारी पड़ी शाम की गलन, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप पर भारी पड़ी शाम की गलन, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आई
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 30 Jan 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में अब धूप और गलन के बीच मुकाबला शुरू हो गया है। दो दिन से लगातार तेज निकल रही धूप की गर्मी दिन में शीत लहर पर भारी पड़ रही है। लेकिन सूरज ढलते ही शीत लहर का दबदबा बन रहा है। नतीजे में चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों में शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की कमी आई।
विज्ञापन
चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय में अधिकतम तापमान 19 से घटकर 18 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 10 से घटकर 8 डिग्री पर आ गया। चित्रकूट जिले में अधिकतम तापमान एक डिग्री घटकर 19 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान यथावत 7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
महोबा में अधिकतम तापमान 2 डिग्री घटकर 18.5 रहा। न्यूनतम भी एक डिग्री घटकर 7 डिग्री सेल्सियस रहा। हमीरपुर में अधिकतम तापमान 1 डिग्री लुढ़ककर 19.2 पर आ गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान 3 डिग्री की कमी के साथ 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
तेज पछुवा हवाओं से चित्रकूटधाम मंडल में गलन बरकरार रही। चारों जिलों में शुक्रवार को भी निकली तेज धूप से दिनचर्या पटरी पर रही। सहालग के चलते बाजार में खूब चहल पहल रही। स्कूलों में भी बच्चे खिली धूप में खिलखिलाते नजर आए।