फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The laborer who got down from the train died on the platform

Banda News: ट्रेन से उतरे मजदूर की प्लेटफार्म पर मौत, शव देख परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 16 Jul 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 16 Jul 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
The laborer who got down from the train died on the platform
सूरजभान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अहमदाबाद (गुजरात) से कमाकर लौट रहा मजदूर ट्रेन से उतरने के बाद रेलवे स्टेशन में अचेत हो गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसकी जेब में मिले मोबाइल नंबर से रविवार को सुबह परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा गांव के मजरा मंझनपुर गांव निवासी सूरजभान (25) अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करता था। वह शनिवार की रात ट्रेन से बांदा रेलवे स्टेशन उतरा। यहां कैंटीन के पास अचानक उसे उल्टी हुई और वह वहीं गिर गया। जब तक यात्री समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गई। उसका शव काफी देर तक पड़ा रहा। जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान मिले मोबाइल नंबर पर परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के चचेरे भाई दिलीप ने बताया कि सूरजभान की रात आठ बजे पत्नी केसू से बात हुई थी। उसे कोई बीमारी नहीं थी। मामला संदिग्ध लग रहा है। उधर, पुलिस के मुताबिक खून की उल्टी होने के बाद उसकी मौत हुई है। दो भाइयों में छोटा था। पत्नी गर्भवती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed