{"_id":"6244a3e5af5eca6ac105b8cd","slug":"the-laborer-hanged-himself-for-not-having-a-favorite-marriage-banda-news-knp688426955","type":"story","status":"publish","title_hn":"पसंदीदा शादी न होने से मजदूर ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पसंदीदा शादी न होने से मजदूर ने फांसी लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव में मंगलवार की रात अमर सिंह (26) पुत्र रमेश ने घर के कमरे में सीलिंग पंखे पर साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। सुबह शव लटका मिला। आत्महत्या के पीछे परिजन प्रेम प्रसंग और पसंदीदा जगह शादी न हो पाना बता रहे हैं।
गड़रिया गांव के मजरा खैरी का अमर सिंह पूना (महाराष्ट्र) में पिछले एक वर्ष से कंपनी में काम करता था। पिता ने बताया कि वहीं उसका किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल पड़ा। वह उससे शादी भी करना चाहता था। लेकिन प्रेमिका के घर वालों ने उसकी शादी कहीं और करा दी।
अमर सिंह को इसका सदमा था। बताया कि एक हफ्ते पहले ही वह पूना से गांव आया था। यहां घरवालों ने उसका रिश्ता दूसरी जगह करना चाहा, लेकिन वह राजी नहीं हुआ। सूना मौका पाकर फांसी लगा ली। मां रेखा सुबह कमरे पहुंची तो दरवाजे बंद मिले। दरवाजा तोड़कर शव निकाला।