{"_id":"578a78484f1c1ba94013d9d1","slug":"the-group-left-for-amarnath-hindu-youth-corps","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू युवा वाहिनी का जत्था अमरनाथ रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू युवा वाहिनी का जत्था अमरनाथ रवाना
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ के लिए रवाना हो रहे जत्थे को स्टेशन पर माला पहनाकर विदा करते हिंदू वाहिनी कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। हिंदू युवा वाहिनी का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हो गया। शनिवार को रेलवे स्टेशन में वाहिनी के तमाम कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं के साथ विदा किया। बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए हाल ही में कानपुर में हुई बैठक में निर्णय लिया गया था। करीब एक दर्जन कार्यकर्ता अमरनाथ के लिए रवाना हुए। उन्हें बड़ोखर ब्लाक प्रमुख विशंभर सिंह उर्फ लालू भइया और हिंदू युवा वाहिनी के जिला व नगर पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने विदा किया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष राजेश गिरि, नगर अध्यक्ष अच्छत दीक्षित ने कहा कि जम्मू कश्मीर में हो रहे हमलों को केंद्र सरकार शांत कराए और शांति व्यवस्था बहाल करे। देशद्रोहियों को खदेड़ा जाए। इस अवसर पर जिला संयोजक दिनेश दद्दा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र सोनी, मंत्री राकेश सिंह पिंटू, उपाध्यक्ष महेश गुप्ता, राकेश द्विवेदी, नगर प्रभारी हनी गुप्ता, मंत्री देवराज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवम कर्दम सहित गुड़ीराम अवस्थी, शुभम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
उधर, युवा वाहिनी जिला संयोजक दिनेश कुमार ने डीएम को दिए पत्र में कहा है कि अमर टाकीज, इंदिरा पार्क से लेकर जिला परिषद तक सड़क ध्वस्त पड़ी है। यहां मिट्टी डालकर लाखों रुपये की फिजूलखर्ची की जा रही है। बारिश में दलदल हो रहा है। जवाहर नगर में भी जलभराव है। सड़क निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन