{"_id":"586550b34f1c1b7675eed4d1","slug":"the-girl-s-mother-had-escaped-from-the-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की हुई तो अस्पताल से भाग गई मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की हुई तो अस्पताल से भाग गई मां
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
नवजात बच्ची
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में स्वस्थ बच्ची को जन्म देने के बाद मां उसे बेड पर ही छोड़कर भाग गई। बगल के बेड पर भर्ती महिला के मुताबिक, युवती को शंका थी कि ससुराल वाले उसकी बेटी को अपनाएंगे नहीं। उसकी पहली संतान भी बेटी ही है। अस्पताल कर्मी भी मान रहे हैं कि शायद इसी वजह से वह नवजात बच्ची को छोड़कर चली गई। बच्ची को आशा बहू की देखरेख में रखा गया है।
विज्ञापन
मंगलवार शाम कौशांबी जिले के मंझनपुर कस्बा निवासी नजमा (30) पत्नी सलीम अपनी बेटी रूबी (4) के साथ रोडवेज बस से अपने मायके सरबई जा रही थी। अतर्रा कस्बे में उसे प्रसव पीड़ा हुई, तो साथी यात्रियों व स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी में दाखिल करा दिया। गुरुवार सुबह उसने एक बच्ची को जन्म दिया। दोपहर के बाद अचानक वह वार्ड से गायब हो गई। बच्ची को अकेला देखकर नर्स ने डाक्टर व अन्य लोगों को जानकारी दी। बच्ची की मां को आसपास तलाशा गया, पर उसका कहीं सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
नजमा के बगल में भर्ती प्रसूता कौशिल्या ने बताया कि युवती उससे बता रही थी कि बच्ची ससुराल वालों को पसंद नहीं है। वह दूसरी बेटी को स्वीकार नहीं करेंगे। उसके चेहरे पर भी ससुरालीजनों का खौफ झलक रहा था। चिकित्साधिकारी डॉ. वीके श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची स्वस्थ्य है। उसे लोधन पुरवा की आशा बहू के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन