{"_id":"be2a2809491427bb0a35224d75fe3fa0","slug":"the-fog-will-not-stop-the-operation-of-roadways-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में नहीं रुकेगा रोडवेज बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में नहीं रुकेगा रोडवेज बसों का संचालन
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचने
विज्ञापन
के लिए चित्रकूटधाम मंडल परिवहन निगम ने विशेष इंतजाम किए हैं। बसों में
सामान्य फाग लाइट के स्थान पर आल वेदर बल्ब लगाए जा रहे हैं।
इसके अलावा सभी बसों की खिड़कियों के शीशे और सीटें दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। आमतौर पर परिवहन निगम के कैलेंडर में पहली दिसंबर से 29 फरवरी तक अत्यधिक जाड़े वाला मौसम माना जाता है।
इस दौरान कोहरे से निपटने के साथ यात्रियों को ठंड से बचाने के लिए विशेष इंतजाम भी होते हैं। इस बार भी डिपो से बस निकलते समय पूरी मुस्तैदी बरतने के निर्देश दिए हैं।
चित्रकूटधाम मंडल के बांदा, हमीरपुर, राठ और महोबा डिपो की अधिकांश बसों में लगी सामान्य फाग लाइटें हटाकर आल वेदर बल्ब लगाने का काम लगभग पूरा हो गया है, जो बसें बचीं हैं उनमें इस सप्ताह के अंत तक बल्ब लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
चित्रकूटधाम परिक्षेत्र क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष चटर्जी ने बताया कि बसों में आल वेदर बल्ब लगाने के बाद अलग से फाग लाइट लगाने की जरूरत नहीं रहेगी। इसकी रोशनी मौसम के अनुरूप होती है। इससे दुर्घटनाएं भी कम होंगी। विजीबिलटी (दृश्यता) भी चालकों की बढ़ जाएगी।