{"_id":"5879164d4f1c1b5724ba7ea8","slug":"the-driver-was-killed-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में ट्रक चालक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में ट्रक चालक की जान गई
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 13 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक के पेड़ से टकराने पर चालक की मौत हो गई। जबकि उसके साथ बैठी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। एक अन्य घटना में खेत से घर जा रहे किसान को ट्रक ने कुचल दिया। पुलिस ने ट्रक और चालक को पकड़ लिया। अन्य सड़क हादसों में तीन घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा गांव निवासी बलवंत (28) पुत्र सुखदेव एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक चालक था। गुरुवार शाम वह ट्रक पर गिट्टी लेने कबरई जा रहा था। कबरई जाने के पहले वह अपने घर खैराडा गया और पत्नी व बच्चों को भी ट्रक में बैठा लिया। मकर संक्रांति होने से पत्नी को उसके मायके अलीपुरा में छोड़ना था।
विज्ञापन
रात को बांदा-महोबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मटौंध से कुछ दूर न्यूरिया तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। दुर्घटना में चालक बलवंत गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी बबली (26) भी जख्मी हो गई। जबकि पुत्र अंशबाबू (5) व पुत्री अंशिका (3) बाल-बाल बच गए। बबली ने फोन पर घर वालों को घटना की जानकारी दी। उधर, मटौंध थाना पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में बलवंत की मौत हो गई। बबली को इलाज के बाद शुक्रवार को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
पिता सुखदेव ने बताया कि उसके पास दो बीघा जमीन है। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था। सभी मजदूरी कर परिवार पालते हैं। एक अन्य घटना में तिंदवारी थाना क्षेत्र के मूंगुस गांव निवासी शिवभजन सिंह पटेल (78) पुत्र प्रभुदयाल शुक्रवार को दोपहर पैदल खेत से घर आ रहा था।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहलवान ढाबा के पास फतेहपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर भाग रहा था तभी कुरसेजा चौकी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।