{"_id":"57867d084f1c1b1b4313df4e","slug":"the-death-of-a-child-crushed-by-jeep","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप से कुचलकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप से कुचलकर बालक की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
रक्कड़ कालोनी में पुल से नीचे गिरी कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जीप से कुचलकर बालक की मौत हो गई। एक अन्य दुर्घटना में टेंपो पलटने से तीन लोग घायल हो गए। उधर, बाइक दुर्घटनाओं में चार सवार घायल हो गए। कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नौहाई गांव का सात वर्षीय कल्लू पुत्र बबली यादव अपने ननिहाल कालिंजर थाना क्षेत्र के रिठौली गांव में था। मंगलवार को देर शाम घर के पास खेलते समय नरैनी जा रही मार्शल जीप ने उसे कुचल दिया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
चालक जीप समेत भाग निकला। गुस्साए ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर की मांग लेकर लगभग एक घंटे तक जाम लगाया। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में जसपुरा थाना क्षेत्र के मवई घाट से सवारियां लेकर आ रहा टेंपो जसपुरा के नजदीक सामने से आ रही कार को साइड देने में कीचड़भरी पटरी में फिसलकर पलट गया। टेंपो सवार मीरा (55) पत्नी कैलाश सिंह और उसका पुत्र अनूप सिंह (25) व अमित कुमार (15) पुत्र ओम प्रकाश (सभी निवासी मवई घाट) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य तीन यात्रियों को मामूली चोटें आईं।
उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रम्हा डेरा (दरदा) निवासी तारन (24) पुत्र रामनाथ व धरमपाल (25) पुत्र टिल्लू बुधवार को दोपहर बाइक पर बंशी डेरा से गांव आते समय चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव के नजदीक ट्रक की टक्कर से घायल हो गए। ट्रक चालक भाग निकला। दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के रयान गांव निवासी अजय कुमार सिंह (45) पुत्र शिव कुमार व राजा सिंह (30) पुत्र इंद्रजीत सिंह बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। सभी बाइक सवारों के सिर व चेहरे पर चोटें थीं। कोई हेलमेट नहीं लगाए था।