फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The country will strengthen social cohesion

सामाजिक एकता से देश बनेगा मजबूत

Sun, 06 Dec 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 06 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
The country will strengthen social cohesion

बांदा। सामाजिक एकता से ही देश मजबूत बनेगा। कानून और जागरूकता के जरिये सांप्रदायिकता की सियासत पर नकेल लगाई जा सकती है।

विज्ञापन


जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों के खिलाफ ठोस रणनीति बनानी होगी। इसके लिए आवाम में एकजुटता जरूरी है।
यह बात सुप्रीम कोर्ट कमिश्नर कार्यालय के राष्ट्रीय सलाहकार डा. सज्जाद हसन ने कही। वे विद्याधाम समिति व मिसाल (नई दिल्ली) के संयुक्त तत्वाधान में अतर्रा में आयोजित सामाजिक एकता सद्भावना संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

गोष्ठी में कई राज्यों से जुड़े प्रतिभागियों ने बाबरी से दादरी तक के मुद्दों पर चर्चा की। आरटीआई एक्टिविस्ट सलीम बेग (मुरादाबाद) ने कहा कि सियासत में नफरत भरी बयानबाजी करने की परंपरा बनती जा रही है।

इससे देश में असुरक्षा का माहौल बन रहा है। विद्याधाम समिति मंत्री राजाभइया ने कहा कि जाति और धर्म की राजनीति में बुनियादी जरूरतें और मुद्दे दब जाते है। जाति और धर्म का भेदभाव फैलाकर समाज में जहर घोला जा रहा है।

सहरोज फातिमा ने सभी से सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध एकजुटता से लड़ने का आह्वान किया। रमेश त्रिपाठी ने कहा कि स्कूल और पाठ्यक्रम में एकता कायम करने वाले कर्मवीरों के बारे में नई पीढ़ी को पढ़ाया जाए।

आमिर (बिहार), अकरम (मुजफ्फर नगर), शफाक (दिल्ली) शाह आलम (अयोध्या) आदि ने विचार व्यक्त किए। सुरेश कुमार, सीमा, विमला, शिवकुमार गर्ग रवींद्र कुमार, शबा, माया सोनी, मेराज, सतेंद्र सिंह, संगीता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed